• July 30, 2026

सतर्कता, समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव – सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू

सतर्कता, समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव – सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और हितग्राहियों का हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू ने की।

इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम *”हेपेटाइटिस: आओ इसे खत्म करें”* के अनुरूप विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और टीकाकरण से हेपेटाइटिस संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि बरसात के मौसम में दूषित भोजन और पानी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नागरिकों से फल एवं सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग करने, स्वच्छ पानी पीने, भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाने तथा खुले एवं दूषित खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित जीवनशैली ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी के प्रमुख लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, भूख कम लगना, अत्यधिक थकान, जोड़ों में दर्द एवं अवसाद शामिल हैं, जबकि हेपेटाइटिस-सी में लगातार थकान, अनिद्रा, पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली तथा गहरे रंग का मूत्र जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

कार्यक्रम में बचाव के लिए सुरक्षित रक्त का उपयोग, एक बार उपयोग होने वाले रेजर ब्लेड एवं इंजेक्शन का प्रयोग, व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं साझा न करने, असुरक्षित यौन संबंधों से बचने तथा घावों को सुरक्षित ढंककर रखने की सलाह दी गई। साथ ही नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद निर्धारित समय में हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाने, सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस-बी जांच कराने तथा संक्रमित माता से जन्म लेने वाले शिशुओं को आवश्यक इम्यूनोग्लोब्युलिन एवं टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम, मितानिनों एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस के साथ-साथ मौसमी बीमारियों की रोकथाम, उपचार और जनजागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को स्वच्छता, सुरक्षित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अस्मिता श्रीवास्तव, मेडिसिन विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ के साथ चिकित्सालय अधिकारी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. स्वाति यदु, लैब इंचार्ज श्रीमती गीतांजलि बेहरा, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…