• July 30, 2026

शहरी क्षेत्र की आवासीय एवं डायवर्टेड भूमि का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, विलंब न करें – जिला प्रशासन

शहरी क्षेत्र की आवासीय एवं डायवर्टेड भूमि का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, विलंब न करें – जिला प्रशासन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।  जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिले के समस्त शहरी क्षेत्र के भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे अपनी आवासीय एवं डायवर्टेड भूमि का एग्रीस्टैक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन भूमि स्वामियों की जानकारी एग्रीस्टैक पोर्टल पर अनक्लेम श्रेणी में प्रदर्शित हो रही है, वे बिना विलंब अपना क्लेम प्रस्तुत कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उनकी भूमि का रिकॉर्ड शासन के डिजिटल डेटाबेस में सही एवं प्रमाणित रूप से दर्ज हो सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि एग्रीस्टैक भारत सरकार एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से भूमि संबंधी अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। भविष्य में शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, प्रमाण-पत्रों, भूमि संबंधी सुविधाओं तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भूमि का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित होना आवश्यक होगा। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा, विलंब अथवा तकनीकी समस्या से बचने के लिए सभी पात्र भूमि स्वामी समय रहते अपना पंजीयन एवं क्लेम अवश्य पूर्ण कर लें।

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान में अनेक भूमि स्वामियों के खाते “अनक्लेम” श्रेणी में लंबित हैं। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति द्वारा क्लेम प्रस्तुत किए बिना भूमि का सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाएगा। इसलिए सभी संबंधित नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें और अपने भूमि अभिलेखों को डिजिटल रूप से प्रमाणित कराएं।

भूमि स्वामी अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र, संबंधित तहसील कार्यालय, राजस्व निरीक्षक अथवा पटवारी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित एग्रीस्टैक पंजीयन एवं क्लेम की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें तथा समय पर पंजीयन कराकर भविष्य में मिलने वाली शासकीय सुविधाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित तहसील कार्यालय, राजस्व निरीक्षक, पटवारी अथवा निकटस्थ लोक सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…