• July 31, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*जिले में सड़क सुरक्षा एवं* यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 29 जुलाई 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 49 हजार 3 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।

*अभियान के दौरान* नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*29 जुलाई 2026 को* थाना बेमेतरा में 10 चालान में 10 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा में 28 चालान में 28 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना हेलमेट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लाइसेंस तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 38 प्रकरण में 49,300/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग रेलवे स्टेशन*…
वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं…
18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं में यातायात नियमों के प्रति…