• May 9, 2024

वोटिंग प्रतिशत का बढ़ना आखिर किस ओर इशारा कर रहा, प्रदेश में 1.31 प्रतिशत तो दुर्ग में दो प्रतिशत का इजाफा

वोटिंग प्रतिशत का बढ़ना आखिर किस ओर इशारा कर रहा, प्रदेश में 1.31 प्रतिशत तो दुर्ग में दो प्रतिशत का इजाफा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में इस बार के चुनाव में 1.31 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। यानी 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं दुर्ग में 73.68 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछले लोकसभा चुनाव से दो प्रतिशत ज्यादा है। इस प्रकार दुर्ग के लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार वोटिंग प्रतिशत 73.68 प्रतिशत हुई है। इधर बेहतर तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोकसेवी संस्थाओं और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी। कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
000


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…