• August 2, 2026

न्याय श्रुति प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण में शामिल हुए एसपी त्रिलोक बंसल, डिजिटल न्याय व्यवस्था के उपयोग पर जोर

न्याय श्रुति प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण में शामिल हुए एसपी त्रिलोक बंसल, डिजिटल न्याय व्यवस्था के उपयोग पर जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा ।  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राज्य में न्याय श्रुति प्लेटफॉर्म के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज 01 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना-चौकी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

*प्रशिक्षण का आयोजन* प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें एनआईसी, नई दिल्ली द्वारा न्यायालयों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय श्रुति प्लेटफॉर्म के संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान न्याय श्रुति को सीएएस छत्तीसगढ़ एवं सीसीटीएनएस के साथ एकीकृत करने के लिए उत्पादन-स्तर एकीकरण परीक्षण की भी जानकारी दी गई।

*पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में* आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसपी श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा सहित जिले के सभी थाना-चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*प्रशिक्षण में बताया गया कि* न्याय श्रुति एक आधुनिक डिजिटल व्यवस्था है, जो न्यायालयीन कार्यवाही एवं गवाही के लिए सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराती है। इसके माध्यम से गवाह, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक तथा वैज्ञानिक विशेषज्ञ दूरस्थ स्थान से ही सुरक्षित तरीके से अपनी गवाही दर्ज करा सकेंगे। इससे कैदियों एवं गवाहों को बार-बार न्यायालय लाने-ले जाने की आवश्यकता कम होगी, समय और संसाधनों की बचत होगी तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी।

*कार्यक्रम के दौरान* नए आपराधिक कानूनों तथा ICJS-CCTNS से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षकगण, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, गोपाल ध्रुव तथा आरक्षक देवेन्द्र सिन्हा, मनीष देवांगन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का दो माह का आंदोलन शुरू, 3 अगस्त को दुर्ग बिजली ऑफिस का घेराव

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का दो माह का आंदोलन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में…
स्मार्ट मीटर नहीं, भाजपा का शॉक मीटर, अरुण वोरा बोले— बिजली बिल के नाम पर सरकार कर रही खुली वसूली

स्मार्ट मीटर नहीं, भाजपा का शॉक मीटर, अरुण वोरा बोले— बिजली बिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने…
चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनशीलता सर्वोपरि, हर जरूरतमंद को मिले त्वरित इलाज :  अरुण साव

चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनशीलता सर्वोपरि, हर जरूरतमंद को मिले त्वरित इलाज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कहा कि…