• May 16, 2024

मनरेगा के काम समय पर पूरा करें, नियमित जांच करें: अग्रवाल

मनरेगा के काम समय पर पूरा करें, नियमित जांच करें: अग्रवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभा कक्ष में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत नरेगा कार्य के संबंध में समीक्षा की गई। आयोजित बैठक में ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये शासन की योजनाओ को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा, जनपद पंचायत उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से समस्त ग्राम पंचायत में मांग अनुसार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करने हेतु आधार सीडिंग पूर्ण करने ,मजदूरी भुगतान पूर्ण कराने एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला स्तर से सहायक परियोजना अधिकारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एवं तकनीकी समन्वय मनरेगा उपस्थित रहे।
सीईओ ने विभिन्न शाखाओं का जानकारी लेते हुये शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आमजन के कार्य नियत समय पर सम्पादित करने, नरेगा में श्रमिकों को समय पर भुगतान करने, औसत श्रमिक दर बढ़ाने, अपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने, बकाया एबीपीएस का कार्य तत्काल कराने, ग्राम पंचायतों में समुचित सफाई व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | उन्होंने सचिव और रोजगार सहायक से कहा कि ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा पीएम आवास का दिया गया लक्ष्‌य शीघ्र पुर्ण किया जाए |

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…