• August 4, 2026

कटई के हायर सेकेंडरी स्कूल तक जाने के लिए मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर और कीचड़ युक्त

कटई के हायर सेकेंडरी स्कूल तक जाने के लिए मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर और कीचड़ युक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कटई बदनारा, थाना चन्दनू जिला बेमेतरा की सरपंच कमला साहू और उनके साथ ग्राम पंचायत रुसे, ग्राम पंचायत बाहरबोड , ग्राम पंचायत कुंवा, ग्राम पंचायत बुचीपुर, ग्राम पंचायत नेउर, ग्राम पंचायत बोरदेही, जनपद सदस्य जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के लोगों ने सामूहिक रूप से डिप्टी सीएम अरुण साव से मांग की , ग्राम पंचायत कटई में रोड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक अनुमानित 400 मीटर पहुंच मार्ग निर्माण हेतु आवेदन में 8 ग्राम पंचायत के लोगों ने सार्वजनिक सहमति जताते हुए , डिप्टी सीएम से मांग की, उन्होंने निवेदन किया कि ग्राम पंचायत कटई के हायर सेकेंडरी स्कूल तक जाने के लिए मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर और कीचड़ युक्त स्थिति में है, बरसात के दिनों में यहां कीचड़ भर जाने के कारण बच्चों शिक्षकों और गांव के लोगों को हो रही है आने-जाने में भारी परेशानी कई बार यहां बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं, जबकि गांव वालों का कहना यह है कि ग्राम पंचायत कटई में हायर सेकेंडरी स्कूल जब से खुला है तब से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया, ग्रामवासी लंबे समय से इस मार्ग के पक्का निर्माण की मांग कर रहे हैं, ग्राम वासियों से जानकारी मिली है कि उनके क्षेत्र के, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को भी उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है, परंतु अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि जिस मद से हो उन्हें इस मार्ग का पक्का निर्माण कराकर गांव वालों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने का सरपंच सहित ग्रामीणों ने अनुरोध पत्र दिया है, शासकीय स्कूल कटई के प्रधानाचार्य से भी जानकारी मिली है कि उन्होंने इसकी जानकारी सूचनार्थ जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया है, यही हाल आंगनवाड़ी क्रमांक 3 के पास के रास्ते का भी बताया जा रहा है, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कटई में सरपंच और ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रूप से किया गया निरीक्षण इस बात को उजागर करता है कि शासन सत्ता और जिला प्रशासन द्वारा जहां एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं वही किसी गांव के विकास न होने पर जंगल जैसा होने की उपमा दी जाती है, वही सरपंच और प्रिंसिपल द्वारा भी यह जानकारी प्राप्त हुई कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कटई में पूर्व में स्कूल घेरे के अंदर स्टेडियम का निर्माण 35 लाखों रुपए की लागत से कराया गया जो की अपूर्ण स्थिति में पड़ा हुआ है ,जबकि उसमें 5 लाख के लगभग राशि मात्र शेष बाकी है, जाहिर सी बात है कि इतनी अनीमिताओं के बाद भी दोषी चाहे जो भी हो उसे बचाने का प्रयास क्यों है,जिससे स्कूल कैंपस का घेरा छोटा हुआ, सरपंच द्वारा यह जानकारी भी मिली कि ग्राम कटई में भी अतिक्रमण हुआ, परंतु आज तक सरपंच और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्यों संज्ञान नहीं लिया,क्यों नहीं हटाया और ना ही आज तक कोई कार्रवाई हुई, इससे यह जाहिर होता है कि एक और सरकार विकास की बात करती है, वहीं लोगों की तकलीफ है कि कम होने का नाम नहीं ले रही, ना ही सरकारी विभागों में आवेदनों ,मांगों की,लाइनों की कमी है, ना ही वादे और दिखाओ की,, बहरहाल कटई स्कूल पूर्व माध्यमिक शाला की यह स्थिति है कि ना तो यहां पर बालक ,बालिकाओं के लिए उत्तम शौचालय की व्यवस्था है, ना ही पीने के साफ पानी की व्यवस्था क्योंकि टंकी के रखरखाव की भी व्यवस्था बराबर नहीं की गई है स्वच्छ पानी के लिए तरसता कटई स्कूल समस्याओं से घिरा हुआ है, बहरहाल दोषी जो भी हो शासन की नजर इस ओर कमजोर जरूर है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…