• August 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे सहयोग केन्द्र, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे सहयोग केन्द्र, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। ​सहयोग केंद्र में अपनी बात और समस्याएँ रखने के लिए प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों पर बेहद गंभीरता, सार्थक और समाधानकारी दृष्टिकोण के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन सभी आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिये। ​इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मौजूद रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…