• August 6, 2026

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा भी नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। जिला बेमेतरा के शिक्षा विभाग को अब तक 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, शिक्षक की मांग, स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, आधारभूत अधोसंरचना, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यालयों के उन्नयन जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। विभाग द्वारा इन शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए 96 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है।

निराकृत शिकायतों में से 63 मामलों में नागरिकों ने सकारात्मक फीडबैक देते हुए समाधान पर संतोष व्यक्त किया है, जबकि शेष शिकायतों में फीडबैक की प्रक्रिया जारी है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि शिक्षा विभाग नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभान्वित नागरिकों ने कहा कि उनकी शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान होने से उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उनका कहना है कि सीएम हेल्पलाइन आमजन और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन गई है, जहां प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और समयबद्ध ढंग से उसका निराकरण किया जा रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुशासन की अवधारणा धरातल पर साकार हो रही है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…