• August 6, 2026

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा ने आवेदन दिया, जिसमें बेमेतरा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का माह जुलाई 2026 का वेतन बिना किसी पूर्व सूचना के, कारण बताएं नोटिस दिए बगैर वेतन रोक दिया गया है, जिससे उनके परिवार के जीवन निर्वाह में दिक्कत हो रही है बिना पूर्व सूचना वेतन रोके जाने से अधिकारी एवं कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है इस प्रकार समस्त अधिकारी कर्मचारियों का वेतन रोकना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा की ओर से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर जुलाई 2026 का लंबित वेतन तुरंत आहरित एवं वितरित करने का कार्य करें ताकि अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनावश्यक आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े यदि भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी, जिसकी जानकारी नानकराम साहू ,जिला संयोजक ,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला बेमेतरा द्वारा कुछ इस प्रकार से दी गई, जिसकी जानकारी उन्होंने कलेक्टर जिला बेमेतरा को सादर सूचना प्रेषित किया है ,इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत बेमेतरा द्वारा क्या जानकारी दी गई देखिए पूरी खबर

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,

 


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…
भिलाई 3 में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने भरवाया फार्म

भिलाई 3 में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा…