• May 27, 2024

सीईओ पहुंचे बेरला, किसानों को खाद और बीज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश

सीईओ पहुंचे बेरला, किसानों को खाद और बीज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल ने सेवा सहकारी समिति बारगांव, आनंदगांव एवं खुड़मुडा विकासखंड बेरला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति के गोदाम में भण्डारित उर्वरक, यूरिया, डी.ए.पी., पोटास, एन.पी.के. व अन्य खाद के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय समिति बारगांव में 3.24 मेट्रिक टन यूरिया, 25.75 मेट्रिक टन डी.ए.पी., 17.85 मेट्रिक टन पोटाश व 18.6 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट समिति खुडमुडा में 21.51 मेट्रिक टन यूरिया, 49.95 मेट्रिक टन एन.पी.के, व 6.3 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट एवं समिति आनंदगांव में 22.77 मेट्रिक टन यूरिया, 21.6 मेट्रिक टन डी.ए.पी., 8.85 मेट्रिक टन पोटाश व 4.8 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा समिति में भण्डारित खाद को जल्द से जल्द वितरण करने, एवं समय पूर्व आर.ओ. डी.डी. जारी करने ताकि समय पर खाद् भण्डारण हो सके। यूरिया, डी.ए.पी. के उपयोग को कम करने एवं नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ डी.ए.पी के विकल्प के रूप में एन.पी.के व सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग करने कृषको के मध्य अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी समितियों के उपस्थित समिति प्रबंधको को उपलब्ध उर्वरको का पीओएस मशीन के माध्यम से ही वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री एम.डी. डड़सेना, सहायक संचालक कृषि श्री जितेन्द्र ठाकुर, प्र. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.खं.-बेरला श्री देवानंद देवांगन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक एवं कृषकगण उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…