• August 10, 2026

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतम सिंह चौहान ने स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत जिले के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगस्त माह के दौरान महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर उसका पालन प्रतिवेदन 05 सितम्बर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, बेमेतरा को भेजने कहा। साथ ही महाविद्यालयों में नियुक्त कैम्पस एम्बेसडर एवं उनके द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी निर्धारित गूगल लिंक में दर्ज करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी गतिविधियों को साझा करने के निर्देश दिए।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार झा ने प्रशिक्षणार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई नेट मोबाइल एप की उपयोगिता एवं विभिन्न निर्वाचन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथियों 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम विलोपित कराने, विवरण में संशोधन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के साथ-साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) तथा मतदाता सूची तैयार करने एवं अद्यतन करने की बुनियादी जानकारी भी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया, नैतिक एवं सूचित मतदान, मतदाता साक्षरता, भारतीय संविधान तथा देश की चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को युवाओं एवं नए मतदाताओं के बीच निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति सजग करने के लिए प्रभावी गतिविधियां संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया।

सहायक प्रोग्रामर बॉबी राजपूत ने नए मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष कुमार नामदेव सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…