• May 27, 2024

बेमेतरा में खनिज माफिया बेखौफ, धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, प्रशासन ने 7 वाहनों को पकड़ा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी

बेमेतरा में खनिज माफिया बेखौफ, धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, प्रशासन ने 7 वाहनों को पकड़ा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले मे चल रहे अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर रोक लगाने हेतु 22 मई से 24 मई 2024 तक कार्यवाही कर खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत जिले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 07 वाहन पकड़े गए।
अवैध परिवहन के 07 प्रकरण दर्ज कर 05 प्रकरण मे अर्थदंड राशि 152000 रुपये वसूल की गई है तथा शेष 02 प्रकरण प्रकियाधीन हैं। 4 ट्रकों में अवैध रेत का परिवहन और 3 ट्रकों में अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। खनिज अधिकारी ने बताया है कि सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम) 2022 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है। बता दें की कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…