• August 13, 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, मोहगांव एनीकट के जाम गेट हुए सुचारू

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, मोहगांव एनीकट के जाम गेट हुए सुचारू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन और जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन टोकन क्रमांक CC260700074555, आवेदक श्री कादर खान द्वारा मोहगांव एनीकट के गेट लंबे समय से जाम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत में बताया गया था कि एनीकट के गेट संचालित नहीं होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है, जिससे आसपास के खेतों एवं भूमि में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर मोहगांव एनीकट का स्थल निरीक्षण किया गया तथा गेटों की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तकनीकी समस्या के कारण गेटों के यांत्रिक भाग जाम हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा विद्युत यांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया।

तकनीकी टीम द्वारा एनीकट के सभी गेटों के आवश्यक यांत्रिक भागों की ऑयलिंग एवं ग्रीसिंग की गई तथा आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद गेटों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यवाही के पश्चात एनीकट के सभी गेट सुचारू एवं सुरक्षित रूप से खुल गए और जल का प्रवाह सामान्य रूप से प्रारंभ हो गया।

गेटों के सुचारू संचालन एवं जल निकासी बहाल होने से आसपास के खेतों और भूमि में संभावित जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका दूर हो गई। इससे किसानों एवं क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली तथा एनीकट की जल प्रबंधन क्षमता एवं कार्यप्रणाली भी पुनः सुचारू हो गई।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर विभाग द्वारा त्वरित स्थल निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण, संबंधित विभागों के बीच समन्वय और आवश्यक मरम्मत कार्य कराते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित प्रशासन और जवाबदेह सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल शिकायत दर्ज होने तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित विभाग द्वारा मौके पर कार्रवाई कर समयबद्ध, प्रभावी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसी जनोन्मुखी प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…