• August 13, 2026

आबकारी एक्ट के मामले में 130 पौवा देशी मशाला शराब एवं परिवहन में उपयोग मोटर साइकिल जब्त

आबकारी एक्ट के मामले में 130 पौवा देशी मशाला शराब एवं परिवहन में उपयोग मोटर साइकिल जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को* थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 1761 में एक व्यक्ति ग्राम रांका की ओर से ग्राम जेवरा तरफ अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर आ रहा हैं। कि सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को एनएच 30 मिनी माता चौक, ग्राम जेवरा अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।

*जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में* 01 प्रकरण में 01 आरोपी कालेश्वर पाटिल पिता गजानंद पाटिल उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जेवरी, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 130 पौवा देशी मशाला शराब (23,400ml) कुल जुमला कीमती 13,000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 1761 कीमती करीब 70,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 83,000/- रूपये, को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*उक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सिंह, आरक्षक महेश जांगडे सहित सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार *”भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”* के…
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्राओं को 30,000 की स्कॉलरशिप, सरकारी स्कूल की छात्राएं कर सकती हैं अप्लाई

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्राओं को 30,000 की स्कॉलरशिप, सरकारी स्कूल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। उच्च शिक्षा में ज़रूरतमंद छात्राओं को सहयोग देने के उद्देश्य से अज़ीम…
फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…