- August 13, 2026
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्राओं को 30,000 की स्कॉलरशिप, सरकारी स्कूल की छात्राएं कर सकती हैं अप्लाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। उच्च शिक्षा में ज़रूरतमंद छात्राओं को सहयोग देने के उद्देश्य से अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने “अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप” की घोषणा की है। इस पहल के तहत पात्र छात्राओं को उनके पूरे स्नातक पाठ्यक्रम की अवधि तक हर साल 30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
फाउंडेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस के साथ-साथ किताबें, परिवहन और शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
*कौन कर सकती हैं आवेदन/ पात्रता*
जो छात्राएं कक्षा 10 और 12 दोनों किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हो।आवेदिका छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक की निवासी हो। छत्तीसगढ़ इस सूची में शामिल है।शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के किसी भी सरकारी या विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष हो सकती है।
*आवेदन की तारीख और प्रक्रिया*
आवेदन पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन होंगे।पहला चरण, 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।दूसरा चरण 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित है।बइच्छुक छात्राएं फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
*आवश्यक दस्तावेज़*
आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की स्पष्ट रंगीन स्कैन कॉपी पी डी एफ/जे पी जी/पी एन जी फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। फाइल का साइज़ 30 केबी से 500 केबीके बीच होना चाहिए।
पासपोर्ट साइज़ फोटो – पिछले 6 महीने की होनी चाहिए,आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण – पासबुक या 1 महीने का स्टेटमेंट, कक्षा 10 की मूल मार्कशीट,कक्षा 12 की मूल मार्कशीट, प्रवेश का प्रमाण – बोनाफाइड प्रमाणपत्र या ट्यूशन फीस रसीद जमा करना होगा।
*सहायता के लिए हेल्पलाइन*
आवेदन या किसी जानकारी के लिए छात्राएं अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप *व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: +91 90199 60536* पर संपर्क कर सकती हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्कॉलरशिप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




