• August 16, 2026

बेरला विकासखंड में कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई

बेरला विकासखंड में कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान सामग्री के भंडारण, अभिलेखों के संधारण एवं विक्रय व्यवस्था की नियमित निगरानी के क्रम में विकासखंड बेरला अंतर्गत विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान वर्मा कृषि केंद्र, कोदवा एवं जय भोले कृषि केंद्र, कोदवा में स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का नियमित एवं नियमानुसार संधारण नहीं किया जाना पाया गया। उक्त अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए दोनों कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा तत्काल प्रभाव से कृषि आदान सामग्री के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार सिद्धिविनायक कृषि केंद्र, कोदवा एवं तिवारी कृषि केंद्र, घोटमर्रा के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का समुचित रूप से संधारण नहीं किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्रों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे उर्वरक, बीज, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदान सामग्री के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित एवं नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें। स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक में प्रत्येक आवक एवं विक्रय का सही एवं अद्यतन विवरण दर्ज किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने कृषि आदान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कृषि सामग्री के भंडारण एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि आदान विक्रेताओं की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…