• August 16, 2026

साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेश व्यापी साइबर जागृति अभियान शुरू

साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेश व्यापी साइबर जागृति अभियान शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं बेमेतरा विधायक, कलेक्टर ,एसपी और मीडिया के लोगों ने ध्वजारोहण के पश्चात नागरिकों से जुड़ने के लिए अपील की, प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के लिए जागरूक और सुरक्षित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है, यह साइबर अपराध से लोगों को जागरुक कर सुरक्षित रखने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी देने का अभियान प्रदेश स्तरीय है यह अभियान सभी जिलों में जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकसभा सांसद विजय बघेल बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जिला दंडाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा मंगाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और मीडिया के साथियों ने जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात आए हुए अतिथि गण और नागरिकों की उपस्थिति में जागरूकता की सेल्फी ली और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए अपील की साइबर अपराध पर नियंत्रण एवं लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करने के उद्देश्य से लिए गए इस महा अभियान का प्रयास अपराधों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी लिंक को क्लिक कर अथवा कर कोड को स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया में हैंडल पर पोस्ट एवं शेयर करने का कार्य प्रारंभ हुआ है पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय के बारे में बताया गया, ऑनलाइन ठगी फर्जी कस्टमर केयर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी डिजिटल अरेस्ट केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी फर्जी लिंक वह कर कोड सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी ओटीपी फ्रॉड बैंकिंग फ्रॉड तथा निवेश के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना साथ ही नागरिकों को किसी भी प्रकार की सहायता की होने पर घबराने की बजाय तत्काल इसकी सूचना बैंक एवं पुलिस को देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने के संबंध में जानकारी दी गई, साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहना और दूसरों को भी जागरूक करना डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते समय सतर्कता एवं सावधानी बरतना एवं किसी संदीप ऑनलाइन गतिविधि अथवा साइबर्ट की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक एवं पुलिस को सूचना देना सशक्त डिजिटल भारत के निर्माण में अपना योगदान करने की और सुरक्षित रहने की बात की गई, इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह बेमेतरा जनपद अध्यक्ष हेमा जया दिवाकर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत बंदे पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर हरीश यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेमलता पद्माकर अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा सोनल गवाल साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा अनुविभागी अधिकारी राजस्व जनप्रतिनिधि जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी विभाग के अधिकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में नगर वासियों के साथ उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…