- August 17, 2026
कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे को लेकर बेमेतरा कलेक्टर से की गई शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
वार्ड नंबर 8 बेमेतरा के रोशन दत्ता ने कलेक्टर से की शिकायत, एयरटेल कंपनी द्वारा कृषि भूमि पर टावर लगाया जा रहा है उसके निर्माण पर रोक लगाई जाने और उक्त कृषि भूमि के पीछे अवैध श्री कृष्णा बर्फ डिपो को तत्काल बंद किए जाने शिकायत दर्ज कराई गई है, उक्त कृषि भूमि का खसरा नंबर 1312 /18 रकबा 0.0430 हेक्टर जो की अनिल देवांगन पिता कृष्णा देवांगन के नाम पर है, मुक्त भूमि के पीछे श्री कृष्णा बर्फ डिपो का बिना अनुमति अवैधानिक रूप से संचालन किया जा रहा है, शासन द्वारा अवैध प्लाटिंग कुछ वर्ष पूर्व प्रतिबंध लगाया गया है, परंतु अनिल देवांगन द्वारा 1 वर्ष पूर्व इस जमीन के टुकड़े को क्रय किया गया, इस कृषि भूमि का कैसे क्रय और विक्रय हुआ यह जांच का विषय है कैसे हल्का पटवारी ने इसका हस्तांतरण कराया, इसकी जांच की मांग की गई है, उक्त भूमि का रजिस्ट्री पंजीयन किस प्रकार से हुआ इसकी जांच के लिए आवेदक ने जिला कलेक्टर से मांग की , आवेदक ने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




