- August 19, 2026
पशुओं को व्यवस्थित करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर ली गई बैठक साजा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
साजा जनपद पंचायत में बैठक की गई ,जिसमें हाईवे और ग्राम पंचायत ,मुख्य मार्ग से लगे हुए ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव, कोटवार, रोजगार सहायक,वेटरनरी के टीम साथ में नोडल अधिकारी और तकनीकी सहायक के संयुक्त आयोजन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू द्वारा बैठक ली गई ,जिसमें मवेशियों को व्यवस्थित करने की और लगातार सड़क दुर्घटनाओं से जो जनधन की हानि हो रही है ,उसे रोकने के लिए ग्राम पंचायत में निगरानी समिति बनाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश देने बैठक हुई ,जिसमें सरपंच और सचिव ने अपने सुझाव भी दिए,पशुओं को सड़क से हटाने और व्यवस्थित करने के लिए आज का आयोजन जनपद पंचायत साजा में किया गया, अगरी , सगौना , कोडीया ,कनेरा के आसपास रोड से लगे हुए क्षेत्र, देवकर, राखी जोबा , कोदवा से साजा मार्ग से लगे क्षेत्र परसबोड के पास यह रोका , छेका अभियान से गायों, पशुओं को व्यवस्थित करना आसान होगा,यह बहुत ही आवश्यक था, जिससे रोड चौक, बाजार, के आस पास दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में यदि सही तरीके से पालन किया जाए, तभी गांव के मवेशियों और रोड दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




