• August 19, 2026

जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लंबित कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा पर जोर

जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लंबित कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा पर जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति, समूह जलप्रदाय योजनाओं, फंड रिलीज, CIRP, ‘हर घर जल’ अभियान तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सहित वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में SNA Sparsh के अंतर्गत देयकों के भुगतान तथा 7 जुलाई 2026 के उपरांत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध किए गए भुगतानों के अनुमोदन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने लंबित वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षित गति से कम है, उनमें आ रही बाधाओं को चिन्हांकित कर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण करने तथा प्रत्येक परियोजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने कहा। कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘हर घर जल’ अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पात्र ग्रामीण परिवारों तक कार्यशील नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने और मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पदमाकर, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जे.पी. गोंड, सीएसपीडीसीएल के श्री जे.एस. भटनागर, कृषि उपसंचालक श्री एम.डी. डड़सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…