• August 21, 2026

जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज, किसानी कार्य में आई तेजी

जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज, किसानी कार्य में आई तेजी

ट्राई  सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 21 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 458 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 575.2 मि.मी. तथा न्यूनतम 332 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 374.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 387 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 543.5 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 500.7 मि.मी., साजा तहसील में 487.2 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 444.2 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 477.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
[8/21, 21:27] Yogesh Tiwary Bemetara Home: बेमेतरा में कुछ दिनों की लगातार बारिश से कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी, और कृषकों के चेहरे में प्रसन्नता खुशी भी देखी गई, क्योंकि खेतों में पानी भरने से बुवाई,रोपाई और कृषि के काम में आई तेजी अब किसानों को अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है, परंतु अभी भी नदी और नाले में पानी रुक नहीं पाया क्यों क्योंकि लगातार बारिश होने से पानी का बहाव तेज हुआ और रुक नहीं पाया बह गया, डोटू नहर में भी साजा क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी एकत्रित नहीं हो पाया है जिस वजह से भी खंड वर्षा के कारण बहुत से किसानों को फसल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, यदि पानी को रोक नहीं गया तो आने वाले कुछ महीनो में ही पानी की समस्या से झूझना पड़ेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

एथेनॉल की नीति ने बढ़ाई आम आदमी की मुश्किलें, महंगी चीनी से और एथेनॉल से पुराने वाहन हो रहे कंडम जनता हो रही परेशान ; सरकार जवाब दे : धीरज बाकलीवाल

एथेनॉल की नीति ने बढ़ाई आम आदमी की मुश्किलें, महंगी चीनी से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने केंद्र…
मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा करेंगे दुर्ग के नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमिपूजन

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा करेंगे दुर्ग के नवीन प्रधान जिला एवं सत्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग जिले में न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में एक…
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर रिसाली मंडल में भव्य कलश वंदन यात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर रिसाली मंडल में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की *650वीं जयंती* के उपलक्ष्य…