• August 21, 2026

कोदवा से साजा मार्ग की स्थिति, चारों ओर स्वच्छता का अभाव, गंदगी का आलम

कोदवा से साजा मार्ग की स्थिति, चारों ओर स्वच्छता का अभाव, गंदगी का आलम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास होते रहते हैं परंतु बेमेतरा जिला का साजा विधानसभा ऐसी जगह है जिसके रोड के दोनों ओर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े रहते हैं, दोनों और गंदगी का अंबार है जहां मवेशी कचरे में भोजन तलाशते रहते हैं, गंदगी का मुख्य कारण रोड के किनारे चखना , दुकानों की जूठन और अंग्रेजी और देशी शराब दुकान में नशा खोरो की बढ़ती तादाद जो वहीं पर बैठकर नशाखोरी करते हैं ,आसपास गंदगी का ढेर लगा दिए हैं, इस गंदगी को साफ करने के लिए नगर पंचायत साजा में कर्मचारियों की कमी है, साजा विधायक की अनदेखी है ,जो साजा क्षेत्र को स्वच्छ साफ सुथरा और व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उनके जन प्रतिनिधियो का ध्यान भी इस तरफ नहीं जाना , बारिश में होने वाली बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है, गंदगी की वजह से महामारी, मलेरिया ,डेंगू ,चिकनगुनिया आदि बड़ी बीमारियां का प्रकोप भी फैल सकता है, इसलिए स्वच्छता और सफाई का ध्यान रखा जाना भी आवश्यक है, यह भी देखा जाना जरूरी है की गंदगी ना हो या गंदगी होने के पहले ही उसे रोकथाम करने के लिए डस्टबिन की वहां पर व्यवस्था की जाए , इस मुख्य मार्ग में कई सरकारी विभाग के कार्यालय हैं जिसमें PWD ,महिला बाल विकास परियोजना ,कृषि खंड विस्तार अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत साजा, पेट्रोल पंप, कांग्रेस भवन, श्रम विभाग साजा कार्यालय, कांजी हाउस, स्लॉटर हाउस, इसी मार्ग में आगे स्कूल भी है, बारिश को लेकर आम नागरिकों को ना हो परेशानी लोगों के स्वास्थ्य के साथ ना हो खिलवाड़ इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पालिका बेमेतरा , 11 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति…
मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों के लिए तीन ग्रामीणों को रखा गया

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में गाय की व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ,गायों की…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से…