• May 31, 2024

तंबाकू है जानलेवा, कैंसर को है आमंत्रण, इससे दूर रहना ही बचाव

तंबाकू है जानलेवा, कैंसर को है आमंत्रण, इससे दूर रहना ही बचाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। नालसा द्वारा दिये गये “स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कलैंडर 2024 के अनुसार माह मई, 2024 को अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा ग्राम चोरभट्टी बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन से होने वाले आसाद्धयरोग कैंसर जैसे खतरनाक जानलेवा बीमारी भी हो सकता है जिसका उपचार अत्यधिक महंगा साबित होता है तथा परिवारजनों को उससे काफी तकलीफ मिलती है। उक्त शिविर में तम्बाकू से होने वाले नुकसान एवं उससे जुड़े खतरों के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। प्रतिवर्ष 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिवस के अवसर पर नालसा की योजनाओं जैसे महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, वाहन चालन अधिनियम, घेरलू हिंसा अधिनियम, हमर अंगना योजना एवं निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सलाह प्राप्त किया जा सकता है। उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के पैरालीगल वॉलिंटियर्स सुश्री सोनिया राजपूत, चेतन सिंह टुवेन्द्र सिंह वर्मा, पंकज घृतलहरे, पवन कुमार साहू, देवेन्द्र यादव, स्वाति कुंजाम द्वारा पृथक पृथक जानकारी दिया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…