• August 23, 2026

महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास, रक्षाबंधन पर भाई के लिए लेंगी मिठाई, मुख्यमंत्री विष्णु का जताया आभार

महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास, रक्षाबंधन पर भाई के लिए लेंगी मिठाई, मुख्यमंत्री विष्णु का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार ग्राम नवागांव, बेमेतरा की शांति के लिए खास खुशियां लेकर आया है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने शांति को अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने के साथ-साथ अपनी छोटी-छोटी खुशियां अपने दम पर पूरी करने का संबल दिया है।

शांति बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पाती हैं। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर उनके मन में एक खास खुशी है। वे अपने भाई के लिए राखी के साथ मिठाई लेंगी और अपने हाथों से भाई को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी।

शांति के लिए भाई को मिठाई खिलाने की यह छोटी-सी खुशी बेहद खास है। उनका कहना है कि अपने पैसों से भाई के लिए मिठाई खरीदना उनके लिए आत्मीयता और आत्मविश्वास से जुड़ा अनुभव है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें यह महसूस कराया है कि वे भी अपने परिवार और रिश्तों की खुशियों में अपनी ओर से योगदान दे सकती हैं।

शांति भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से मुझे बहुत सहारा मिला है। इस बार राखी पर मैं अपने भाई के लिए मिठाई लूंगी और खुशी से रक्षाबंधन मनाऊंगी। भाई-बहन का यह रिश्ता मेरे लिए बहुत खास है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी योजना शुरू करने पर मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘विष्णु भैया’ को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

वह आगे कहती हैं कि “राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात” आज उनके लिए सिर्फ एक पंक्ति नहीं, बल्कि उस भरोसे की भावना है जो उन्हें महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिला है।

रक्षाबंधन के इस पर्व पर शांति अपने भाई की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधेंगी और मिठाई खिलाकर इस रिश्ते की मिठास को और बढ़ाएंगी। उनके चेहरे की खुशी इस बात की गवाही देती है कि आर्थिक संबल से महिलाओं के जीवन में छोटी-छोटी खुशियां भी बड़े आत्मविश्वास में बदल सकती हैं।“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।”

ग्राम नवागांव की शांति की यह कहानी महतारी वंदन योजना से मिल रहे आर्थिक संबल और महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास की एक भावुक तस्वीर है—जहां इस रक्षाबंधन पर एक बहन अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई लेकर खुशियों की मिठास बांटने जा रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

TET अनिवार्यता बंद करो, सेवा सुरक्षा पदयात्रा अगस्त क्रांति का पहला चरण साजा बेमेतरा में

TET अनिवार्यता बंद करो, सेवा सुरक्षा पदयात्रा अगस्त क्रांति का पहला चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शिक्षक मांगे अपना सम्मान ,सेवा सुरक्षा हमारी मांग, इस बार शिक्षक दिवस में विभाग…
भारत माता चौक थान खमहरिया चौक से लेकर बेमेतरा मार्ग जाने के रास्ते में झंडा चौक के पास तक गड्ढे ही गड्ढे

भारत माता चौक थान खमहरिया चौक से लेकर बेमेतरा मार्ग जाने के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   थानखम्हरिया का हृदय स्थल भारत माता चौक से लेकर झंडा चौक तक, स्टेट…
राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबल, महतारी वंदन योजना से गीता वैष्णव के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस बार भाई के लिए अपने पैसों से लेंगी मिठाई

राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबल, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन…