• August 23, 2026

TET अनिवार्यता बंद करो, सेवा सुरक्षा पदयात्रा अगस्त क्रांति का पहला चरण साजा बेमेतरा में

TET अनिवार्यता बंद करो, सेवा सुरक्षा पदयात्रा अगस्त क्रांति का पहला चरण साजा बेमेतरा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शिक्षक मांगे अपना सम्मान ,सेवा सुरक्षा हमारी मांग, इस बार शिक्षक दिवस में विभाग हमें सही न्याय दें, से रोगन लिखकर सेवा सुरक्षा पदयात्रा अगस्त क्रांति का पहला चरण 22 अगस्त 2026 शनिवार को विकासखंड साजा, जिला बेमेतरा में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक साजा ने पदयात्रा निकाली, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ को, विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी साजा को सौंपा ज्ञापन, शिक्षक साझा मंच ने सेवारत शिक्षकों को टेट अनिवार्यता में सेवा सुरक्षा और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने हेतु पूर्व सेवा की गणना करते हुए समस्त लाभ देने का अनुरोध किया, उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक संवर्ग अंतर्गत सहायक शिक्षक एवं शिक्षक लंबी अवधि से अनवरत अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं जिनकी समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिए, शिक्षक साझा मंच की प्रमुख मांगे छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों को अपने राज्यों की भांति विशेष TET, मातृ राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,तेलंगाना ,असम एवं अन्य राज्यों की तरह अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा प्रदान कर वरीयता के आधार पर पूर्व प्रचलित निम्न अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करें, मोदी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर कर शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना करते हुए कर क्रमोन्नत,पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जावे, शिक्षक साझा मंच ने अनुरोध किया है कि उपरोक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शासन स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए ताकि वर्षों से स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा प्राप्त हो सके, इसकी जानकारी तारण दास मानिकपुरी ,जिला प्रवक्ता शिक्षा साझा मंच ,ने कुछ इस प्रकार से दी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…
विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9 दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, गरबा और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विराट नगर बोरसी दुर्ग द्वारा 6 वें वर्ष…
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ…