• August 23, 2026

त्योहारों का सीजन, बिना मिठाई के पूरा नहीं 

त्योहारों का सीजन, बिना मिठाई के पूरा नहीं 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है ,इसके साथ सावन महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी ,कजरी तीज और कृष्ण जन्माष्टमी,राधाष्टमी, नारियल पूर्णिमा इसके साथ ही सावन मास से दिवाली और उसके बाद दशहरा तक लगातार त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है, और भारतवर्ष में कोई भी त्यौहार बिना मिठाइयों के पूरा नहीं होता है, भारत में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां बनाई और खाई जाती है, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मिठाइयां देहरौरी, अरसा,खुरमी, वो, कुसिली ,दूध फ़रा, , परंतु त्यौहारों में आजकल संयुक्त परिवार नहीं होने की वजह से इस तरह की मिठाइयां अब कम ही परिवारों में बनाई जाती है, आजकल सभी बाजार से ही मिठाई लेकर त्यौहार मनाने लगे हैं, मिठाइयां बिना दूध के, बिना बेसन और दही के, बिना शक्कर के नहीं बनाई जाती, यहां यह बताना जरूरी है कि त्यौहार का सीजन आते ही दूध से बनी चीजे नहीं मिल पाती,ना ही पर्याप्त मात्रा में दूध का उत्पादन ही हो रहा है, महंगाई को ऐसी आग लगी है की सीजन आते ही शक्कर , बेसन, तेल, गुड़, और रसोई गैस की कीमतें बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों को त्यौहार मनाने में बहुत परेशानियां होती हैं, न हीं इन चीजों का रेट स्थिर रहता है ना ही बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में दूध से बनी हुई चीजों की प्रमाणिकता ही शेष रहती है, क्योंकि ग्रामीण स्तर पर तो दूध मिल ही जाता है, परंतु शहरी क्षेत्र में कम ही गाय भैंस को पालन ,रखने वाले ही है,तो उत्पादन से अधिक दूध की बनी वस्तुएं कहां से आती है,यह भी जानना जरूरी है,ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसका ध्यान रखा जाना आवश्यक है सभी प्रतिष्ठानों की ,दूध और दूध से बनी हुई मिठाइयों की जांच भी की जानी चाहिए ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके, ताकि त्यौहार मनाने के बाद लोगों को अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रहने में होने वाला खर्च बचाया जा सके, इससे लोगों को फायदा यह होगा कि जो लोग नकली व्यापार करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं उन पर लगाम लगाई जा सकेगी। खुशियों के साथ परिवार के साथ ,उत्सव के रूप में मनाया जाता है इसके लिए सभी को अपने स्वास्थ्य की चिंता करना लाजमी है। ऐसे समय फूड एंड सेफ्टी विभाग की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है की त्यौहार के पूर्व ऐसे प्रतिष्ठानों में जांच कर मिलावट को होने से रोका जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किये

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के कर-कमलों से आज *वार्ड क्रमांक 17…
जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को दिग्भ्रमित एवं विभाजित करने के लिए वंदे मातरम् का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : आरएन वर्मा

जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को…