• August 26, 2026

अनुशासनहीनता के मामले में प्रधान पाठक निलंबित

अनुशासनहीनता के मामले में प्रधान पाठक निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। शासकीय प्राथमिक शाला साजा, विकासखंड साजा के प्रधान पाठक  त्रिभुवन दास वैष्णव* के विरुद्ध अनुशासनहीनता एवं कदाचरण के मामले में जिला शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वैष्णव बीते कई दिनों से बिना पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित थे। इसी दौरान उनके द्वारा शराब के नशे में उत्पात किए जाने तथा समझाइश देने पहुंचे पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी किए जाने की जानकारी सामने आई। उनके उक्त आचरण को विभागीय गरिमा एवं छवि के विपरीत मानते हुए गंभीरता से लिया गया।

विभाग द्वारा श्री वैष्णव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) एवं नियम 23 के विपरीत पाए जाने पर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।

इसी के तहत संबंधित प्रधान पाठक को *तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक निकली कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक निकली कांवड़ यात्रा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में नर्मदा धाम…
बेमेतरा कलेक्टर की सख्त हिदायत: आवश्यक सेवा वाले अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें

बेमेतरा कलेक्टर की सख्त हिदायत: आवश्यक सेवा वाले अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक…
मिठाइयों में मिलावटी रोकने प्रशासन सजग, लिया गया नमूना

मिठाइयों में मिलावटी रोकने प्रशासन सजग, लिया गया नमूना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की खाद्य…