• August 27, 2026

बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं, गर्मी के दिनों में जल संकट के हालात

बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं, गर्मी के दिनों में जल संकट के हालात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतदास कोशले अध्यक्ष, ग्राम सरदा के रहने वाले है, उन्होंने जानकारी दी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बालिकाओं के लिए शौचालय पर्याप्त नहीं है,गर्मी के समय पानी की व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से की जाती है, बोर का पानी भी वाटर लेवल डाउन होने के कारण पर्याप्त नहीं आ पाता है सोलर पैनल की आवश्यकता है ,बार-बार लाइट गोल होने की वजह से पानी नहीं मिल पाता , स्कूल में बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड की व्यवस्था नहीं है, स्कूल प्रबंधन की मांग है कि वहां पर सोलर पैनल लगाया जाए, स्कूल में शिक्षको की कमी है, अंग्रेजी व्याख्याता , राजनीति शिक्षक,ग्रंथपाल,चौकीदार चपरासी भी नहीं है, जिसकी जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ,अध्यक्ष भारत दास कोशले ने दी, उन्होंने बतलाया कि गांव में गाय को एकत्रित रखने का स्थान नहीं है जहां रुकती है वहां पर शेड, पानी ,लाइट,चारे की भी व्यवस्था नहीं है, गांव से जुड़े हुए विभिन्न पहलू की जानकारी लेने के लिए गौरी नेताम सरपंच एवं अश्विनी टंडन सचिव, ने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर , ग्राम पंचायत सरदा के चपरासी रामखीलावन चक्रधारी ने बतलाया कि असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल से नल की चोरी की जाती है, पाइप तोड़ दी जाती है, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई है, सचिव और सरपंच दोनों ने जानकारी दी की सरपंच पति के खाते से ट्रांजैक्शन हुआ, यह विषय ग्राम पंचायत की जानकारी में है,जो भी निर्णय लिया जाता है उसमें सरपंच, सचिव और पंच , ग्राम सभा की बैठक द्वारा सहमति से लिया जाता है,गांव की समस्या के निराकरण के लिए सरपंच और सचिव ने ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव भी रखे हैं ताकि गांव के विकास के लिए कार्य किया जा सके। सरपंच और सचिव ने आपसी किसी मतभेद होने से इनकार किया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा, 8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के *अध्यक्ष माननीय श्री धीरज बाकलीवाल जी*…
कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विधि प्रदर्शन 

कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने “ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता…
पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री ने लिखा: बच्चे हमारा भविष्य हैं

पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला के…