- August 27, 2026
संत शिरोमणि गुरु अमरदास की समाधि स्थल ग्राम चेटुवापुरी धाम में दो वर्षों से अधिक ,अधूरे पुल निर्माण से आवागमन प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
संत शिरोमणि गुरु अमर दास तपोभूमि पर हर वर्ष लगता है मेला, यहां बरसात के समय आने-जाने में बहुत ही दिक्कतें हो रही हैं क्योंकि पुल निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जानकारी के मुताबिक लोगों की भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक उदासीनता के कारण हजारों ग्रामीण सरल मार्ग की राह देख रहे हैं, इस पुल ,सेतु निर्माण परियोजना की शुरुआत अप्रैल 2022 में हुई थी जिसे 2024 तक पूरा किया जाना था लेकिन अब अगस्त 2026 तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 22.88 करोड रुपए की थी, यहां देखने वाली बात यह है कि इस पुल निर्माण में लगाया गया छत्तीसगढ़ शासन का बैनर भी नहीं है, या असामाजिक तत्वों द्वारा इसे तोड़ दिया गया है, जिस जगह पर केवल लोहे का फ्रेम बस दिखाई दे रहा है, इस पुल के निर्माण से लोगों को किरतपुर से रायपुर 20 किलोमीटर की दूरी घूम कर आने जाने का फासला कम होगा, यह पुल चेटुवा और किरतपुर के बीच शिवनाथ नदी पर बना है, चेटुवा किरतपुर उच्च स्तरीय पुल के नाम से जाना जाता है, इस पुल की कुल लंबाई 877.50 मीटर है, पुल के निर्माण से 150 गांव के लोगों को होगा फायदा , बारिश की वजह से चेटुवा किरतपुर नदी के शिवनाथ घाट में पहले ही एनीकेट बना है लेकिन बरसात के दिनों में बाढ़ के कारण एनीकट डूब जाता है जिस वजह से लोगों का संपर्क कई गांव से टूट जाता है। अब देखने वाली बात यह है की आने वाले समय में कब तक पुल का निर्माण हो सकेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




