- August 29, 2026
जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन 30 अगस्त को बेमेतरा में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन 30 अगस्त को बेमेतरा में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
बेमेतरा, 29 अगस्त,2026/ सर्व आदिवासी समाज जिला-बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा (स्टैच्यू) के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन आज 30 अगस्त 2026 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, बेमेतरा में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी शामिल होंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता
अध्यक्ष, केन्द्रीय गोंड महासभा छत्तीसगढ़ श्री कमलेश सोरी (पूजु) , करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू , अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा श्री विजय सिन्हा , वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू , अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्री सुरित मंडावी , अध्यक्ष गो समाज श्री दरबार सिंह नेताम, एवं अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति सेवक विकास संघ श्री एच.आर. ध्रुव शामिल होंगे।
आयोजक समिति ने जिले के समस्त आदिवासी समाज एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




