- August 31, 2026
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास स्थान में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निज निवास में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय का स्वागत विधायक दीपेश साहू की माता ने तिलक लगाकर आरती उतार कर पारंपरिक हिंदू धर्म के रीति रिवाज के साथ किया, उनके साथ पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा, हर्षिता पांडे, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजीव लोचन महाराज भी पहुंचे थे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास में आए हुए अतिथियों को फूल माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ देखकर किया स्वागत, पारिवारिक परिचय और चाय पर चर्चा कर सभी से भेंट मुलाकात कर, संगठन महामंत्री पवन साय कवर्धा के लिए प्रस्थान किए ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




