- September 1, 2026
जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों के लिए प्रदेश में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी कड़ी में जिला बेमेतरा में 16 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है।
स्वीकृत नवीन केंद्रों में *पिपरिया, कंदई, सांकरा, भाठासौरही, गांगपुर, लालपुर, बटार, पडकीडीह, करचुवा, मजगांवा, मेहना, कुंवा, चिचोली, एरमशाही, तेंदुआ और झिलगा* शामिल हैं।
नवीन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है। अब तक किसानों को धान विक्रय के लिए दूर स्थित उपार्जन केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। पास के गांव में ही केंद्र खुल जाने से किसानों को आवागमन की असुविधा से निजात मिलेगी तथा समय, श्रम और परिवहन खर्च में बड़ी बचत होगी। किसान अब सुविधापूर्वक अपने नजदीकी केंद्र में अपनी मेहनत की उपज धान का विक्रय कर सकेंगे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




