• September 1, 2026

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका 17 एवं 19 वर्ष) का आज पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा प्रांगण में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू एवं अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्री विजय बघेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पॉवर लिफ्टिंग उठाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

*खेल जीवन में अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल में हार से निराश या हताश नहीं होना चाहिए। हार को सीख के रूप में लेकर उत्साह, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा*

जिले को पहली बार *राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता* की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग संभाग से लगभग 160 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता *31 अगस्त से 3 सितंबर 2026*तक आयोजित की जाएगी। 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भारोत्तोलन में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

उद्घाटन समारोह में सिंघोरी विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक स्थानीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, खेल मैदान, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित…