• June 7, 2024

शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे दीपेश, ट्राईसिटी से विशेष बातचीत में कहा-मोदी जी के नेतृत्व में मिला जनता का समर्थन

शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे दीपेश, ट्राईसिटी से विशेष बातचीत में कहा-मोदी जी के नेतृत्व में मिला जनता का समर्थन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शनि मंदिर परपोड़ा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को इतना बड़ा समर्थन मिला है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी आजादी के बाद नेहरू जिनके बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो लगातार तीसरी बार पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 400 पार की बात कही थी। हम कारणों से पिछड़ गए, इसकी समीक्षा पार्टी हाई कमान करेगी। उन्होंने दुर्ग से विजय बघेल की जीत पर बधाई दी। साथ ही कहा कि बेमेतरा जिले में सबसे ज्यादा 50 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा ने बेमेतरा से ही जीत हासिल की है। उन्होंने आचार संहिता हटने के साथ ही बेमेतरा विकास के लिए कार्य योजना बनाने और विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। तिरंगा चौक परपोड़ा में मंदिर की स्थापना की गई है। आयोजित कार्यक्रम में सरपंच संतोषी डोमन साहू, पुजारी रिंकू शर्मा, गोविंद साहू, श्रवण साहू, नारायण वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

गोविंद

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस…
सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण…