- September 3, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर 2026, शुक्रवार को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिला बेमेतरा में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1 (घघ) तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता) पूर्णतः बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं मदिरा दुकानों के संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




