- September 5, 2026
शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी बेरला में आयोजित किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में संपन्न किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी प्रधान संपादक हरिभूमि और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जवाहर सुरी शेट्टी, शिक्षाविद रहे ,इस शिक्षक सम्मान में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल बेमेतरा, इस कार्यक्रम के संयोजक है, इनके द्वारा हर वर्ष शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति मे मनाया जाता है, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था वह एक अच्छे शिक्षक दार्शनिक और विद्वान थे, उनका जीवन बहुत ही सरल और प्रेरणादायक था उन्होंने शिक्षा को अपने जीवन में महत्वपूर्ण माना और वह भारत के पहले उपराष्ट्रपति और बाद में दूसरे राष्ट्रपति बने उनके जन्मदिन को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, उनकी मां का नाम सर्वपल्ली सीताम्मा था, वे सोवियत संघ में भारत के राजदूत भी रहे, आज के कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में बड़ी संख्या में शिक्षकों और पूर्व शिक्षकों के साथ पार्षदों की उपस्थिति रही।
प्रतिवर्षानुसार अनुसार जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल के संयोजन में आयोजित हुआ आयोजन में डॉ हिमांशु द्विवेदी प्रधान संपादक हरिभूमि मीडिया समूह एवं मीडिया नेटवर्क INH मुख्य अतिथि एवं डॉ जवाहर सुरी शेट्टी रहे मनोवैज्ञानिक एवं शिक्षाविद के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा अतिति के रूप में कार्यक्रम में शामिल रही मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षक सम्मान की लगातार हो रहे आयोजन की प्रशंसा की गई एवं सेवानिवृत शिक्षकों की ऊर्जा का उपयोग शिक्षकीय संस्थानों में किया जा सकता है सेवानिवृत्त शिक्षकों को बधाई प्रेषित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ हिमांशु द्विवेदी द्वारा शिक्षकों को शिक्षकीय कार्य से अतिरिक्त अन्य कार्य कराए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा गया शिक्षकीय कार्य बाधित होना पाप के सम्मान है । आयोजन में बेरला ब्लाक के अध्यक्ष 17 साजा 20 बेमेतरा 20 नवागढ़ 27 कुल 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का मंच से सम्मान किया गया कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान छात्रा छात्राओं के क्रम में क्रमशः 12वीं के 11 एवं 10 वीं के 10 जिला स्तर पर 21 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया सक्रिय शिक्षकों के रूप में वशिष्ठ शिक्षक राजेश यादव ,रमेश वर्मा एवं कुशल साहू, वरुण आडील पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु गणेश एवं साथी को सम्मानित किया गया संयोजक पूर्व विधायक अवधेशसिंह चंदेल ने शिक्षकों को क्षेत्र के विद्यार्थी के भविष्य निर्माण में अनवरत सेवा हेतु बधाई देते हुए समुदाय से शिक्षकों के समुचित सम्मान की अपेक्षा की साथ ही आयोजनों को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजन में संध्या परगनिहा, विशाल देशलहरा अध्यक्ष न.पं. बेरला, संतोष साहू – उपाध्यक्ष न.पं. बेरला, डोमेन्द्र राजपूत मानक चतुर्वेदी – पार्षद, सेवाराम साहू, झड़ी सिन्हा, युगल पाटिल आशीष सोनी, योगेश पुरी गोस्वामी, अरविंद राजपूत, लक्ष्मी लता वर्मा- पार्षद,
प्रितम चंदेल – जिला पंचायत सदस्य, संजीव तिवारी – जीतू जैन पार्षद, राकेश बुरड़, अंजनी पाटिल – पार्षद, भूनेश्वरी टण्डन – पार्षद, नीलेश सोनी
हर्षद सुराणा गणेश गौसेवक भूपेंद्र टिकरिया राकेश जैन सुभाष जैन संजय सुराना संजीव तिवारी गौकरण साहू नीरज राजपूत पिंटू रघुवीर सिंह रोहित माहेश्वरी बृजेश शर्मा पोषण निर्मलकर बलराम पटेल शिवझड़ी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




