• June 12, 2024

जिले में 15 जून से 24 जून तक चलेगा सफाई अभियान

जिले में 15 जून से 24 जून तक चलेगा सफाई अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

शासन के निदेशानुसार पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुहिक श्रमदान से 1000 नाली की सफाई, 10000 सामुदायिक सोकपिट की सफाई व 10000 नवीन व्यक्तिगत सोकपिट का निर्माण अभियान 15 जून से 24 जून तक 10 दिवस तक चलाया जायेगा। जिसके तहत कलेक्टर बेमेतरा श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्री टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 जून से 24 जून तक सामुहिक श्रमदान से नाली की सफाई, सामुदायिक सोकपिट की सफाई व नवीन व्यक्तिगत सोकपिट का निर्माण अभियान 15 जून से 24 जून तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस अभियान में जिलेवासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व श्रमदान कर अपने गांव मुहल्लों, नालियों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थानों की सफाई करने की अपिल किए है। उन्होने जिलेवासियों से अपिल करते हुए बताये कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तिगत सोकपिट निर्माण के माध्यम से तरल अपशिष्ट का घरेलू स्तर पर ही उचित प्रबंधन किया जा सकता है। सोकपिट एक अत्यंत प्रभावी व सरल तकनीक है। इसका निर्माण भी अत्यंत सरल है।
सीईओ जिला पंचायत ने आज एक आदेश जारी कर संबंधित अमलों को इस अभियान को सफलता पूर्वक संचालन करने हेतु निर्देशित किए हैं। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को सोकपिट के महत्व से अवगत कराया जायेगा व अपशिष्ट जल के उचित निपटान हेतु प्रेरित किया जायेगा। मानसून के पूर्व पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुहिक श्रमदान से नाली की सफाई, सामुदायिक सोकपिट की सफाई व नवीन व्यक्तिगत सोकपिट का निर्माण किया जायेगा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…