- September 7, 2026
बेमेतरा में प्रशासन कर रहा सतनामी समाज की उपेक्षा, चेटुवापुरी धाम के अधूरे पुल एवं पहुंच मार्ग की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे समाज के लोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला सतनामी समाज द्वारा कलेक्टर बेमेतरा को चेटुवापुरी धाम के अधूरे पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराया जाने के लिए की गई शिकायत। सतनामी समाज सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र चेटुवा धाम यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक पहुंचते हैं, शिकायती आवेदन में लिखा गया की अत्यंत खेद का विषय है कि चेटुवाधाम क्षेत्र में निर्माण हो रहे पुल विगत लगभग 4 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है , पहुंच मार्ग भी पर्याप्त रूप से विकसित नहीं है ,इसके कारण श्रद्धालुओं ग्रामीण महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े प्रशासनिक दायित्व और जनहित का गंभीर प्रश्न है, इसलिए उनका आग्रह है कि चेटुवा पुरी धाम के अधूरे पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की तत्काल समीक्षा कर जिम्मेदारी एजेंसी से जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निश्चित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश घृतलहरें ने अपने आवेदन में हजारों श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही किए जाने की अपेक्षा की है। जिसमें बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंगाई ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी और समीक्षा , टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्माण कराये जाने की बात भी की।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,



