- September 8, 2026
ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
शासकीय राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ग्राम नरी ,अध्यक्ष राजा वर्मा, नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष अमित पाटले, ब्लॉक साजा अध्यक्ष राम जी पटेल, अध्यक्ष थान खमरिया रामचरण वर्मा ,डोमन दास मानिकपुरी ने सौंपी लिखित शिकायत की। जिला कलेक्टर को शासकीय राशन विक्रेताओ ने संयुक्त रूप से कलेक्टर बेमेतरा से शिकायत की उन्होंने लिखा पीडीएस अंतर्गत बारदाना की बकाया राशि भुगतान करने एवं e पोस्ट में स्टॉक में गड़बड़ी सुधारने निवेदन किया, उनके द्वारा जानकारी मिली कि शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों का पीडीएस बारदाना की राशि शासन द्वारा दो माह पूर्व संबंधित विभाग डीएमओ को राशि प्राप्त हो चुका है किंतु पीडीएस संचालकों को अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हुई है ,उनका कहना है कि e पास में स्टॉक की गड़बड़ी दुकानदारों के चावल वितरण मशीन में पूर्व माह अगस्त में जो स्टॉक था अचानक सितंबर माह में 80 से 100 क्विंटल अधिक दिख रहा है, इस कारण से राशन वितरण नहीं कर पा रहा हैं,उन्होंने बताया कि इन दो बिंदुओं में समस्याओं का संक्षिप्त विवरण उन्होंने दिया इसके निराकरण करने के लिए उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की, जिससे समस्याओं को तत्काल निराकरण कर आम जनता को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


