- September 12, 2026
अवैध रूप से गौवंश परिवहन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, 06 गौवंश एवं वाहन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज़
प्रार्थी नरेश यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम ठेलका थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से भैंस/गौवंश भरकर मोहलाई की ओर से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर प्रार्थी अपने अन्य गौसेवक साथियों के साथ ग्राम परसबोड़ चौक के पास पहुंचा। रात्रि करीब 10 बजे संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 09 जे. जी. 4714 को रोककर जांच की गई, जिसमें 06 नग कम उम्र के गौवंश पाए गए।
*वाहन में चालक सहित* दो व्यक्ति सवार थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 09 जे यू 3294 से पिकअप वाहन के आगे-आगे चल रहा था। पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम रामबगस, पिकअप चालक ने जगजीवन तथा वाहन में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम सुन्दर सिंह यादव एवं गिरवेश पटले बताया।
प्रारंभिक जांच में गौवंश को बिना पर्याप्त चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए कत्लखाने ले जाने की बात सामने आई। मामले की रिपोर्ट पर साजा पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*उक्त घटना के संबंध में* वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.)ने तत्काल आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* आरोपी वाहन चालक जगजीवन अनंत निवासी बरहट्ठी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम, गिरवेश पटले, सुन्दर सिंह यादव एवं रामबगस वलके साकिनान निवासी डोगरिया थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया।
*प्रकरण में आरोपियों के कब्जे* से 06 नग गौ वंश कीमती करीबन 35,000/- रूपये, व परिवहन में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 09 जे. जी. 4714 कीमती 2,00,000/- रूपये, मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जे यू 3294 कीमती 50,000/- रूपये कुल जुमला 2,85,000/- रूपये को जप्त किया गया।
*आरोपी* 01. जगजीवन अनंत पिता प्रेमदास अनंत उम्र 45 वर्ष, निवासी बरहट्ठी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम।
2. गिरवेश पटले पिता स्व. एगल सिंह पटले उम्र 47 वर्ष, निवासी डोगरिया थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.)।
3. सुन्दर सिंह यादव पिता स्व. अघनु सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी डोगरिया थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.)।
4. रामबगस वलके पिता स्व. छत्तर सिंह वलके उम्र 35 साल साकिन डोगरिया थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) को दिनांक 10.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक राजू यादव, अर्जुन ध्रुर्वे सहित थाना साजा के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




