• September 12, 2026

नगर पंचायत मारो के वार्ड आरक्षण की तिथि घोषित, 29 सितंबर को कलेक्टोरेट में होगी कार्यवाही

नगर पंचायत मारो के वार्ड आरक्षण की तिथि घोषित, 29 सितंबर को कलेक्टोरेट में होगी कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बेमेतरा द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत मारो के वार्डों के आरक्षण के लिए आम सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत मारो के वार्डों का आरक्षण दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को अपरान्ह 03:00 बजे कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष, बेमेतरा में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश के परिपालन में यह आरक्षण प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आम जनता को सूचित किया गया है कि आरक्षण की इस कार्यवाही के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेसिक स्कूल ग्राउंड में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान और मेधावी छात्रों के सम्मान का आयोजन होने की जानकारी, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने दी

बेसिक स्कूल ग्राउंड में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान और मेधावी छात्रों के सम्मान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     इस आयोजन को लेकर बेसिक स्कूल ग्राउंड में चल रही है तैयारी,…
आजादी की 79 वीं वर्षगांठ पूरे होने के बाद भी सामाजिक कुरीतियों समाप्त नहीं हुई, साजा विधानसभा परपोड़ी गांव का मामला, शिकायत के तीन माह तीन दिन होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं

आजादी की 79 वीं वर्षगांठ पूरे होने के बाद भी सामाजिक कुरीतियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज आज देश में चहुमुखी विकास के बावजूद आज भी फल फूल रही है सामाजिक…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान, सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने होंगी विविध गतिविधियां

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान, सेवा, जनभागीदारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के…