- September 12, 2026
आजादी की 79 वीं वर्षगांठ पूरे होने के बाद भी सामाजिक कुरीतियों समाप्त नहीं हुई, साजा विधानसभा परपोड़ी गांव का मामला, शिकायत के तीन माह तीन दिन होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
आज देश में चहुमुखी विकास के बावजूद आज भी फल फूल रही है सामाजिक विसंगति, ऐसा ही एक मामला सामने आया , साजा विधानसभा के परपोड़ी गांव का जहां मानिकपुरी समाज के ही लोगों ने नौ परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया,रोटी बेटी के संबंध को होने से रोक दिया है, जिससे प्रताड़ित होकर मानिकपुरी समाज के नौ परिवारों ने मानसिक प्रताड़ना और अपमानित करके सामाजिक कार्यक्रमों से वंचित करने एवं परिवार को समाज से अलग करने वाले व्यक्तियों के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जहां एक ओर सामाजिक समरसता और मनखे ,मनखे एक समान, जैसे नारों से लोगों को जोड़ने का और भाईचारा के साथ व्यवहार करने की बात होती है, उसकी धरातलीय स्थिति आज सामने आ गई, कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है, जिसकी जानकारी स्वयं प्रार्थी ने जिनका नाम निर्मल दास मानिकपुरी पिता अली दास मानिकपुरी निवासी ग्राम परपोड़ी थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा ने कुछ इस प्रकार से दी, पनिका समाज से संबंधित यह मामला विगत कई वर्षों से चल रहा है, निर्मल दास मानिकपुरी ने लिखित शिकायत में दर्शाया है समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा उनके एवं अन्य परिवार के लोगों के साथ पक्षपात पूर्ण ,भेदभाव का व्यवहार किया जा रहा है, समाज के कुछ पदाधिकारी और प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा समाज के कार्यक्रमों बैठकों और वैवाहिक कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों से उन्हें दूर रखा, उन्होंने बतलाया कि बिना किसी वैधानिक कारण के उनके और अन्य परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया है, जो की एक सामाजिक कुरीति है, इसकी उन्होंने समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष से लिखित और मौखिक शिकायत भी की है, परंतु इस विषय में किसी भी प्रकार की निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रताड़ित होकर निर्मल दास मानिकपुरी ने बतलाया कि जो भी उनके और उनके परिवार के साथ संबंध रखेगा उसको समाज से अलग कर दिया जाएगा, जो उनके साथ मेल जोड़ रखेगा वह “अशुद्ध “हो जाएगा। इस तरह की बातों से उन्हें अपमान का सामना करना पड़ रहा है। आज भी समाज में मिलाने के लिए आर्थिक दंड लेकर समाज, प्रताड़ित और परेशान कर रहा है। जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची, समाज द्वारा सामाज के लोगों की ही छवि खराब करने और गलत संदेश फैलाने का उन्होंने आरोप लगाया है, उन्होंने ऐसे लोगों पर सामाजिक उत्पीड़न देने के कारण भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त समानता एवं गरिमा के अधिकार के हनन पर ,तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला कलेक्टर से की। उन्होंने लिखित आवेदन में निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की साथ ही उन्होंने नौ परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने अनुरोध भी किया उनके साथ तारकेश्वर दास ,मुन्ना दास , केजऊ दास, नरेश दास, भजन दास, सरिता मानिकपुरी, मनहरण दास ,मनोहरदास आदि सहयोगियों ने सहमति दी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,



