• September 16, 2026

ट्रेनिंग में लक्षण समझाने के बहाने महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले बेमेतरा के सीएमएचओ अमृतलाल रोहलेडर सस्पेंड

ट्रेनिंग में लक्षण समझाने के बहाने महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले बेमेतरा के सीएमएचओ अमृतलाल रोहलेडर सस्पेंड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा

बेमेतरा के सीएमओ डॉ. अमृतलाल रोहलेडर पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्र व्यवहार और अनुचित स्पर्श के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। राज्य शासन ने मंगलवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन सीएमएचओ अवधि में उनका मुख्यालय डॉ. अमृतलाल जगदलपुर निर्धारित किया गया है। महिला कर्मियों ने आरोप लगाया था कि डॉ. रोहलेडर ट्रेनिंग के दौरान बीमारी के लक्षण समझाने के बहाने महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनावश्यक रूप से छूते थे। डीहाइड्रेशन या पेट खराब होने पर कैसा महसूस होता है, यह बताने के दौरान भी अनुचित स्पर्श की शिकायत की गई थी। उन पर बैठकों में अपशब्द कहने और महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से खींचकर अपने पास बुलाने के आरोप भी लगे थे। यह मामला अगस्त के पहले सप्ताह में सामने आया था। महिला कर्मियों की शिकायत के बाद एनएचएम संघ ने उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अपर संचालक इंद्रजीत बर्मन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच के दौरान करीब 70 महिला-पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।


Related News

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास की आड़ में गरीबों के साथ हुआ विश्वासघात: राकेश ठाकुर

स्वीकृति से संकल्प के यू-टर्न पर आई भाजपा सरकार, 18 लाख आवास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने रायपुर प्रेस…
17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 51 हजार दीप, आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

17 सितंबर को रिसाली दशहरा मैदान में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवशाली सार्वजनिक सेवा…
विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज  दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी…