- September 21, 2026
छन्नू राम का पक्के घर का सपना हुआ साकार: ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से मिली राहत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का और सुरक्षित घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ चैन से रह सके। साजा विकासखंड के ग्राम मासुलगोंदी के रहने वाले छन्नू राम (पिता- बुधारू) का यह सपना अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के तहत साकार हो गया है। शासन की इस महती योजना ने न सिर्फ उन्हें पक्की छत दी है, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है।
*कच्चे मकान में होता था संघर्ष* कुछ समय पहले तक छन्नू राम का जीवन काफी मुश्किलों भरा था। उनका परिवार एक टूटे-फूटे कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के मौसम में होती थी। कच्ची छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और कीड़े-मकोड़ों का डर हमेशा बना रहता था। हर बरसात में परिवार को अपनी और अपने सामान की सुरक्षा की चिंता सताती रहती थी।
*योजना बनी वरदान, मिला 1.20 लाख का अनुदान*
छन्नू राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव तब आया, जब उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ का लाभ मिला। इस योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए उन्हें 1,20,000/- रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस मदद से छन्नू राम ने तेजी से अपने घर का निर्माण कार्य पूरा किया।अब सुरक्षित और खुशहाल है परिवार आज छन्नू राम का परिवार सीलन, टपकती छत और कीड़े-मकोड़ों के खौफ से पूरी तरह मुक्त है। उनका वह पुराना कच्चा घर अब एक ‘सुग्घर पक्के मकान’ में तब्दील हो चुका है, जहां वे हर मौसम में पूरी तरह सुरक्षित हैं।
*हितग्राही की जुबानी*
अपने नए पक्के घर के आंगन में मुस्कुराते हुए छन्नू राम कहते हैं-“पहले मैं कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में पानी टपकने और कीड़े-मकोड़ों की वजह से बहुत परेशानी होती थी। अब शासन की मदद से मेरा अपना पक्का घर बन गया है और मैं अपने परिवार के साथ यहाँ बिना किसी परेशानी के बहुत अच्छे से रहता हूँ।मै मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करता हूं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




