• September 22, 2026

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान 2026-27 और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान 2026-27 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अनुशंसाएं आमंत्रित की हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन 20 से 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। दोनों सम्मानों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। गुण्डाधूर सम्मान के तहत वर्ष 2025-26 में वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय चौंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ की ओर से भाग लेकर स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। यह सम्मान एक खिलाड़ी या एक टीम को दिया जा सकता है।

महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान एक खिलाड़ी को दिया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2025-26 में तीरंदाजी की सीनियर राष्ट्रीय चौंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने अथवा अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। निर्धारित परिस्थितियों में पिछले तीन वर्षों की राष्ट्रीय शालेय या राष्ट्रीय अंतरविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों पर भी विचार किया जा सकता है। एक खिलाडी को जीवनकाल में यह सम्मान केवल एक बार दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। विभागीय वेबसाइट (http//sportsyw.cg.gov.in) पर अपलोड किए गए निर्धारित आवेदन ही मान्य होंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सफल आयोजन के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने…