• September 23, 2026

केवीके में सोयाबीन प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम का वैज्ञानिकों के टीम ने किया निरीक्षण

केवीके में सोयाबीन प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम का वैज्ञानिकों के टीम ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय बीज परियोजना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के प्रक्षेत्र झाल में सोयाबीन किस्म आर.एस.सी. 1107 का प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया गया है। प्रजनक बीज उत्पादन के इस कार्यक्रम के मानकों के निरीक्षण हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा गठित निरीक्षण दल डॉ आर. के. वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक के नेतृत्व में डॉ. सुनील नाग, क्रॉप ब्रीडर, तोषण कुमार ठाकुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. ओमनरायण वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, श्रीमती रामेश्वरी नेताम, डिप्टी सीड सर्टीफिकेशन ऑफिसर, श्री संदीप सोनकर, बीज प्रसंस्करण अधिकारी, एवं चंद्रशेखर खरे, प्रक्षेत्र प्रबंधक ने निरीक्षण-भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सोयाबीन किस्म आर.एस.सी. 1107 के फसल में अन्य किसी भी प्रकार के किस्म का पौधा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए फसल में बारीकी से रोगिंग कार्य व बारिश न होने की स्थिति में फसल में एक अंतिम सिंचाई करने का सुझाव दिया गया। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई कि सोयाबीन की फसल बहुत ही ज्यादा संवेदनशील फसल है उसकी अंकुरण क्षमता को मानक स्तर का बनाये रखने के लिए फसल की कटाई, मिंजाई, भंडारण एवं परिवहन कार्य को बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्धारित मापदंडों के अनुसार करना चाहिए। विदित हो कि सोयाबीन बीज की इसी संवेदनशीलता के कारण खरीफ 2026 में सोयाबीन बीज उपलब्धता की पूरे देश में कमी पायी गई थी इसलिए बेमेतरा जिला में भी खरीफ 2026 में सोयाबीन के क्षेत्रफल में कमी पायी गयी है। इसलिए सोयाबीन बीज की मांग अनुसार आपूर्ति हेतु सोयाबीन फसल की रबी एवं ग्रीष्मकालीन बीज उत्पादन के लिए बीज उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
निरीक्षण दल ने केविके प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान केविके, बेमेतरा में संचालित विभिन्न गतिविधियों – सुगंधित तेल निष्कासन इकाई, महामाया आधार बीज उत्पादन कार्यक्रम का भी भ्रमण किया व प्रक्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश व रबी फसल में दलहन फसल बीज उत्पादन का सुझाव दिये। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केविके के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र जोशी, डॉ. लव कुमार एवं श्री डोमन सिंह टेकाम भी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…