• September 23, 2026

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए मंजूर किए हैं। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बेमेतरा में करीब दस एकड़ में इस बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से स्टेडियम में फुटबॉल मैदान, गैलरी, बाउंड्री-वॉल, चेंजिंग-रूम, जिम, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए टॉयलेट्स के साथ ही विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से समिति के फैसले को मिल रही है सराहना

पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा…
लकवा पॉइंट पर गंदगी से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग परेशान, शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और खाने-पीने का कचरा बना परेशानी का कारण

लकवा पॉइंट पर गंदगी से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग परेशान, शराब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । सिविल लाइन स्थित दादा-दादी, नानी-नाना पार्क के सामने मुस्कान सियान सदन…
शहर के तालाबों में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, शिवनाथ नदी में विसर्जन की व्यवस्था

शहर के तालाबों में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, शिवनाथ नदी में विसर्जन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार…