• June 15, 2024

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारीयों और विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारीयों और विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज शुक्रवार को कलेक्टोरेट के दिशा सभकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं तहसीलवार कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भू- अर्जन, मुआवजा भुगतान, राजस्व प्रकरण, आयुक्त कार्यालय से मिले आवेदन, कलेक्टर जनदर्शन, पोर्टल से मिले आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुने एवं निदान भी करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का सत्यापन करें उनके द्वारा दी जाने वाली राशि को 15 दिवस के भीतर पूर्ण करें । उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों का सीधा संबंध किसानों से होती है। किसानों की अधिकांश समस्याएं नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन की होती है। उन्होंने किसानों की लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। | कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को सख्त हिदायत देते कहा कि आमजनों से लेकर किसानों को राजस्व संबंधी काम होते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता का परिचय देते निर्धारित समय में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री शर्मा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए परिसिमन की चर्चा की और तहसीलदारों को निर्देश दिए | कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा की आम जनता का राजस्व विभाग के प्रति विश्वास बढ़े इस बात का विशेष ध्यान रखें। आम जनता के साथ कुशल व्यवहार रखें और सहानुभूति पूर्वक उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई करें। अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को समय-समय पर फील्ड में जाकर आम जनता के साथ भेंट मुलाकात करने और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही यथोचित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने कहा की प्रकरणों की सुनवाई के लिए आम जनता व किसानों को राजस्व न्यायलय आना होता है, ऐसे प्रकरण की सुनवाई में हितग्राही कों सुनने का पूरा मौका दें। एक ही प्रकरण की सुनवाई के लिए बार-बार राजस्व न्यायलय न बुलाया जाए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…