• September 23, 2026

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आरटीआई के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतम चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आरटीआई के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना तथा आवेदकों को समुचित और वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों को सूचना का अधिकार अधिनियम के समस्त प्रावधानों, धारा 6, 7, 8, 11 के तहत जानकारी प्रदान करने की प्रक्रिया, प्रथम अपील, द्वितीय अपील, जन सूचना अधिकारी और सहायक जन सूचना अधिकारी की भूमिका एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आरटीआई का सही पालन आवश्यक है। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंडों में जाकर मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे आवेदनों का त्वरित और नियमानुसार निराकरण हो सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों…

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। थाना दाढ़ी क्षेत्रांतर्गत डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय…
पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से समिति के फैसले को मिल रही है सराहना

पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा…